रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रोजिद आलम को उनके उत्कृष्ट कार्य कुशलता और तत्परता के कारण बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा ने उन्हें सम्मानित किया है।
जानकारी के अनुसार बोकारो स्थित अपने कार्यालय में एसपी मीना ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी पीठ थपथपाई, साथ ही उन्होंने और भी दक्षता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
ज्ञात हक कि एएसआई रोजिद आलम ने बीते 12 जुलाई को ही दहेज हत्या के कथित आरोपी को अपनी पुलिस टीम के साथ बंगाल झारखंड सीमा पर धर दबोचा था। जिसकी कई वर्षों से पुलिस को तलाश थी। इधर सम्मान पाकर मो. आलम काफी खुश नजर आ रहे थे। इस उपलब्धि पर उन्होंने कसमार के सभी सहयोगी पुलिस बल की भी सराहना की है।
![]()













Leave a Reply