Advertisement

झारखंड +2 शिक्षक संघ सचिव ने किया साहित्यकार अजय यतीश को सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने राज्य के जाने-माने साहित्यकार अजय यतीश को 13 जुलाई को उनके वास्तु विहार प्रोजेक्ट – 7, बारी को ओपरेटिव स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान अंगवस्त्र एवं लेखनी भेंटकर सम्मानित किया।

डॉ झा ने साहित्यकार यतीश द्वारा रचित साहित्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके कुशल स्वास्थ्य एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पेशे से शल्य चिकित्सा सहायक रहे यतीश विगत लगभग तीस वर्षों से साहित्य रचना कर रहे हैं तथा जनमानस को ज्ञान – धारा का आनंद प्रदान कर रहे हैं।

यतीश ने इस अवसर पर अपना जीवन संस्मरण साझा करते हुए कहा कि जनमानस की सेवा ही सच्ची सेवा है। आलोचना करने के बजाय कर्म की प्रधानता दी जानी चाहिए। देश के जो दबे कुचले तबके के रहिवासी हैं, उनका दुःख – दर्द समझने वाला रचनाकार ही सच्चा साहित्यकार है। उन्होंने अपने परिवार एवं इष्टजन के प्रति आभार प्रकट करते हुए आगे भी अपनी साहित्य – साधना को बनाए रखने का संघ सचिव को भरोसा दिया। इस अवसर पर सचिव ने पूरे झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो परिवार के तरफ से उनकी साहित्यिक रचनाओं के लिए साधुवाद दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *