Advertisement

बीएलओ दुलाली ने निभाई जिम्मेदारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रियता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कसमार प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 278, बीएलओ दुलाली देवी को बीएलओ ऑफ द डे के रूप में चयनित किया गया।

राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय कसमार-1 की बीएलओ दुलाली देवी द्वारा मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन सहित सभी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से संपादित किया जा रहा है। घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा त्रुटियों के सुधार को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की जा रही है।

बीएलओ पर्यवेक्षक रिजवान अहमद ने 13 जुलाई को जानकारी देते हुई कहा कि सभी बीएलओ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुलाली देवी का कार्य अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणादायक है।

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र का नाम मतदाता सूची में जोड़ना तथा सूची को त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि बीएलओ इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और दुलाली द्वारा किए जा रहे कार्य उनकी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

बोकारो जिला मुख्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक किशोर कांत ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी लगन से कार्य जारी रखने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से कसमार प्रखंड में मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें बीएलओ की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *