Advertisement

तिलागजार में स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू के श्राद्ध क्रम में समाजसेवी सूरज जायसवाल शामिल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत अंतर्गत तिलागजार गांव में 13 जुलाई को स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू के श्राद्ध कार्यक्रम में समाजसेवी सूरज जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान समाजसेवी जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ऐसे कठिन समय में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहें और उन्हें हर संभव संबल दें। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से परिवार को दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *