मजदूरों की सुख सुविघा मे किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी-जीएम
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कारगली स्थित आफिसर्स क्लब में 13 जुलाई को बीएंडके क्षेत्रीय कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा ने की। इस अवसर पर उपस्थित यूनियन नेताओ को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय कल्याण समिति की बैठक में पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट, सड़क, पुल, मजदूर आवासों की मरम्मत, रीजनल अस्पताल मे डाॅक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने सहित श्रमिक कॉलोनियों की जर्जर सड़कों की मरम्मती, स्कूल बस, मेडिकल स्मार्ट कार्ड सहित कई कल्याणकारी प्रस्ताव पारित किए गये।
इस अवसर पर महाप्रबंधक एस के झा ने आश्वस्त किया कि बैठक में पारित सभी प्रस्तावों को समयानुसार पूरे किये जायेंगे। कहा कि मजदूरो की सुख-सुविघा मे किसी प्रकार की कटौती नही की जाएगी। कहा कि मजदूरो के बदौलत ही पिछ्ले वर्ष क्षेत्र को 1100 करोड़ मुनाफा हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 मे अभी तक 150 करोड़ का मुनाफा हो चुका है। कहा कि फंड की कोई कमी नही है। मजदूरों के आवास की मरम्मत, श्रमिक कॉलोनियों की जर्जर सड़कों और नाली की मरम्मती सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने पर बल दिया गया।
इस दौरान विभागाध्यक्षों ने अब तक किए गए कल्याण कार्यों की जानकारी दी। संचालन कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन भू-संपदा पदाधिकारी शंकर झा ने किया।
मौके पर पीओ सुघीर सिंहा व पार्थो शंकर देव, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू , महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक जय शंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, वित्त प्रबंधक शिव शंकर, प्रबंधक असैनिक ज्ञानवर्धन, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डाॅक्टर के पी साही, सीएसआर प्रबंधक संजीत कुमार, कोलियरी प्रबंधक संजय सिंह, प्रबंधक एचआर रमेश कुमार व् सुजाता कुमारी, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य राहुल कुमार, संतोष ओझा, पंकज महतो, विजय भोई, गणेश प्रसाद महतो, नागेंद्र गुप्ता, अजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply