Advertisement

सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे दलितों-गरीबों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे-धीरेंद्र झा

ताजपुर के हरिशंकर बघौनी में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक 13 जुलाई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के हरिशंकर बघौनी रहिवासी मुकेश कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के आतिथ्य में की गयी।

बैठक में खेग्रामस के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए संगठन से छह हजार दलित-गरीब मजदूरों को जोड़ने तथा पंचायत स्तर तक संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने कहा कि भूमिहीनों को वासभूमि, सरकारी जमीन पर बसे परिवारों को पर्चा, आवास एवं पहुंच पथ उपलब्ध कराने, बंद वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन तथा रद्द राशन कार्डों को पुनर्बहाल करने की मांग को लेकर निर्णायक आंदोलन चलाया जाएगा।

बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि केंद्र और राज्य की नीतियों का लाभ आम जनों के बजाय बड़े कॉरपोरेट घरानों को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अडानी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर और छोटे व्यवसायी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की संपत्तियों और संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनसंघर्ष की आवश्यकता है।

पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी झा ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चंदा चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस मंदिर को करोड़ों देशवासियो की आस्था का केंद्र बताया गया, वहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने वाली घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में योगियामठ, बहेलिया टोला सहित विभिन्न गांवों की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग भी उठाई गई। निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर आंदोलन की पहली कड़ी के रूप में आगामी 25 जुलाई को जुलूस निकालकर ताजपुर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र की दलित-गरीब बस्तियों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर रहिवासियों को संगठित किया जाएगा।

मौके पर माले प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो. शाद तौहीदी, मो. कयूम, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, मुंशीलाल राय, संजीव राय, मनोज साह, मो. अबुबकर, अजीत कुमार सिंह एवं बस्साम तौहीदी सहित अन्य नेताओं ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए‌।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *