अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 13 जुलाई को प्रातःकालीन आरती एवं संध्याकालीन श्रृंगार आरती में सैकड़ों भक्तों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने बाबा हरिहरनाथ के भव्य श्रृंगार के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार जन सुराज के संस्थापक एवं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर तथा पश्चिमी चंपारण के सिकटा के विधायक समृद्ध वर्मा ने भी आज बाबा के दरबार में माथा टेका। विदित हो कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक किया।

इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। नामांकन के लिए निकलने से पूर्व बाबा हरिहरनाथ के दर्शन-पूजन कर उन्होंने चुनाव में जीत के लिए पुजारीगण और उपस्थित भक्तजनों से आशीर्वाद की इच्छा जताई। इस अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
दूसरी ओर, पश्चिमी चंपारण के सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा ने हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन, पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
![]()













Leave a Reply