Advertisement

सदर अस्पताल बोकारो में 5.5 किलोग्राम वजनी गर्भाशय फाइब्रॉइड का सफल ऑपरेशन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एन.पी. सिंह के सहयोग से 12 जुलाई को चास के भर्रा बस्ती रहिवासी 52 वर्षीय महिला का जटिल एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी सफलतापूर्वक किया गया।

सदर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि मेधा ने बताया कि मरीज के गर्भाशय में अत्यधिक बड़ा यूटराइन फाइब्रॉइड था, जिसके कारण उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं मूल्यांकन के उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। शल्य क्रिया के दौरान मरीज के गर्भाशय से लगभग 5 किलोग्राम वजनी विशाल फाइब्रॉइड को सुरक्षित रूप से निकाला गया। ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की गंभीर जटिलता नहीं हुई तथा मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर रही।

इस सफल ऑपरेशन को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि मेधा, डॉ पंकज सिन्हा तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ सौरभ सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन के उपरांत मरीज की स्थिति संतोषजनक है। उन्हें आवश्यक दवाइयां, दर्द निवारण, संक्रमण से बचाव एवं नियमित चिकित्सकीय निगरानी प्रदान की जा रही है। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं निर्देश भी दिए गए हैं।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने चिकित्सकों की पूरी टीम को सफल शल्य क्रिया के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सदर अस्पताल बोकारो में विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक संसाधनों एवं समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से अब जटिल से जटिल ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *