Advertisement

बोकारो एसी ने कसमार में एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत बोकारो के अपर समाहर्ता (एसी) ने 12 जुलाई को जिला के हद में कसमार प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं डिजिटाइजेशन केंद्रों का फील्ड विजिट कर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसी ने बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। घर-घर गणना प्रपत्र संग्रह, दस्तावेजों के सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं।

एसी ने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र समय पर बीएलओ को उपलब्ध कराएं तथा अपने आसपास के पड़ोस के रहिवासियों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *