प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में झरिया से सटे टाटा कोलियरी जामाडोबा बाजार जयपुर रोड बड़कीटांड सड़क में 12 जुलाई की संध्या भू-धसान से क्षेत्र में दहशत फैल गया। सड़क के बिचोबीच गोफ बन जाने से आवागमन ठप्प हो गया है।
बताया जाता है कि संध्या लगभग 5 बजे अचानक सड़क में भूधसान की घटना से वाटर बोर्ड जाने वाली सड़क बंद कर दिया गया है, जिसके कारण आवागमन ठप हो गई है। जानकर बताते हैं कि तीन वर्ष पूर्व इसी स्थान पर भू-धसान की घटना घट चुकी है। उस समय तीन दुकान जमींदोज हो जाने पर टाटा कंपनी द्वारा नया दुकान बनाकर पीड़ित को दिया गया था।
साथ हीं उक्त स्थल पर बालू भराई कार्य किया गया था। उसी स्थान पर पुनः भू-धसान की घटना ने क्षेत्र में सनसनी पैदा कर दिया है। सूत्रों के अनुसार टाटा कंपनी द्वारा गोफ वाले क्षेत्र को घेर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार के संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
![]()













Leave a Reply