प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमा कला पंचायत ग्राम पोरदाग में बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा की पहल पर शुरू किए गए बीएलओ ऑफ द डे कार्यक्रम के तहत बीएलओ रजिया फरहत को 12 जुलाई को सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सदमा कला पंचायत के बूथ नं. 240 की बीएलओ रजिया फरहत को बीएलओ ऑफ द डे चुना गया। रजिया ने गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, इनके बेहतर कार्य को देखते हुए सम्मान के लिए चयनित किया गया। अपर समाहर्ता सुनील चंद्रा सदमा कला पंचायत के ग्राम पोरदाग आदिवासी टोला पहुंचे और बीएलओ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुनील चंद्र ने कहा कि एसआईआर-2026 अभियान के तहत जिले में गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण और डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीएलओ ऑफ द डे चुनाl कर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि बीएलओ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके समर्पित और गुणवत्तापूर्ण कार्य से ही विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 अभियान को सफलता मिलेगी।
![]()













Leave a Reply