Advertisement

हमारी सीधी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस से है-कोलेश्वर

एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उप चुनाव में पहली बार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(अंबेदकर) से भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी कोलेश्वर रविदास ने कहा कि उनकी सीधी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस से है। उन्होंने कहा कि बेरमो की जनता लगातार पचास वर्षो से जनप्रतिनिधियों के धोखे का शिकार होती रही है। इसलिये बेरमो की जनता इस बार बदलाव के मुड में है।
बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सीमा पर कथारा के असनापानी स्थित चुनाव कार्यालय परिसर में पत्रकारों से विशेष भेंट में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए)प्रत्याशी रविदास ने कहा कि बेरमो से उनकी जीत निश्चित है। वे क्षेत्र के दबे-कुचले दलित भाईयों की आवाज बनकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। मौके पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव प्रीतम सांड लोहरा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अमर महतो, रांची जिलाध्यक्ष अजय करमाली, बोकारो जिलाध्यक्ष उस्मान अंसारी, रांची जिला सक्रिय सदस्य मोहित कुमार आदि उपस्थित थे।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *