Advertisement

कंजकीरो के युवको का सीआरपीएफ में चयन पर कर्पूरी विद्यालय ने किया सम्मानित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के कंजकीरो स्थित कर्पूरी विद्यालय में 11 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ में चयनित स्थानीय दो युवकों को उपहार देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार कंजकीरो शिशु टोला रहिवासी मिठू महतो के पुत्र संतोष कुमार महतो एवं कंजकीरो रहिवासी अशोक महतो के पुत्र सोनू कुमार महतो का सीआरपीएफ में नियुक्ति मिली हैं। एक युवक को जम्मू कश्मीर व दूसरे की मणिपुर में पोस्टिंग हुई है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका जय लक्ष्मी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोतीलाल महतो, कोषाध्यक्ष खिरोधर प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, सदस्य योद्धा महतो और पूर्व मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन ने कहा की सफलता की कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होती है। सफलता के लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत करना पड़ता हैं।

जो छात्र व छात्रा कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करेंगे उन्हें सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। वक्ताओ ने कहा कि गर्व की बात हैं की छोटे से गांव कंजकीरो कर्पूरी विद्यालय से बच्चें पढ़कर शरहद पर देश की सुरक्षा के लिए डटे रहेंगे। यह कर्पूरी विद्यालय के साथ कंजकीरो सहित पुरे नावाडीह ऊपरघाट के लिए गौरव की बात है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *