Advertisement

यातायात नियम पालन को ले ऑटो-टोटो चालकों को किया गया जागरूक

बोकारो के 300 से अधिक ऑटो चालकों ने यातायात नियम पालन का लिया संकल्प

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 5 जुलाई को नया मोड़ स्थित यातायात थाना परिसर में ऑटो/टोटो चालक संघ के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना था।

जागरूकता कार्यक्रम में बोकारो के नया मोड़, जोधाडीह मोड़, बेरमो और पेटरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 300 से 350 ऑटो एवं टोटो चालकों ने भाग लिया। इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने चालकों को सभी यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने, वाहनों के सभी आवश्यक कागजात अद्यतन रखने तथा सड़कों पर यत्र-तत्र वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं चालक संघ के पदाधिकारियों ने वाहन संबंधी कागजातों से जुड़ी कुछ व्यावहारिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर संबंधित प्राधिकार के माध्यम से समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ऑटो एवं टोटो चालकों ने यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग देने, यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *