Advertisement

ईद-मिलाद उल-नबी को लेकर बगोदर थाना में शांति समिति की बैठक  

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना परिसर में 29 अक्टूबर को ईद-मिलाद उल-नबी त्यौहार शांति पूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बगोदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने की।
बैठक में प्रशासन द्वारा इस्लाम धर्म को मानने वाले रहिवासियों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में बगोदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी आशुतोष ओझा थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, मुखिया मुनेजा खातुन, अख्तर अंसारी चांद खान समेत दर्जनों प्रबुद्धजन शामिल थे।
अशोक सिंह/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *