Advertisement

 महा अष्टमी की पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। मां दुर्गा की पूजा गिरिडीह क्षेत्र में भक्तों के द्वारा आस्था पूर्वक मनाया गया। बताते चलें कि कोरोना के कारण लोग भीड़-भाड़ से दूर रहने के कारण बहुत ही कम संख्या में घर से बाहर निकल रहे हैं। ज्यादातर लोग घरों में ही मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं।
कोरोना के कारण पूजा के अवसर पर प्रशासन की भी पूरी कड़ी नजर बनी हुई है। भक्तजन भी मां की मूर्ति के दर्शन के लिए कतारबद्ध नजर आ रहे हैं। इसे लेकर गिरिडीह में भी लोगों की पूरी तरह सतर्कता नजर आ रही है। रहिवासी मास्क लगाए हुए, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए और सेनेटाइजर का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। गिरिडीह बरगंडा दुर्गा मंडप के पास महिला, पुरुष, बच्चे सभी कतार बद्ध में माता के दर्शन करने के लिए जाते हुए देखे गये। बताते चलें कि भक्तजन महा अष्टमी की पूजा के लिए माता के प्रतिमा के सामने जाया करते थे। कोरोना के कहर से बचाव के कारण इस बार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भक्तजन दूर से ही मां की प्रतिमा को प्रणाम करते नजर आए। इस दौरान प्रशासन भी लोगों को कतार बद्ध करते नजर आया। वही इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों के ऊपर नजर आया।
मेला एवं बाजार नहीं लगने के कारण बच्चों में वह उत्सुकता नजर नहीं आई। बच्चे मां के दर्शन के साथ साथ ज्यादातर अपना आनंद मेला में उठाते थे और चाट पकौड़ी वगैरह खाते थे। मगर सभी कुछ नहीं लगने के कारण बच्चों में वह उत्सुकता नजर नहीं आई।
ममता सिन्हा/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *