Advertisement

बिहार में प्याज हुआ 80 के पार

जमाखोरों कारबाई करे शासन अन्यथा होगा आन्दोलन-सुरेन्द्र
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)(Bihar)। आलू तो पहले लाल है लेकिन अब प्याज भी खरीददार के आंसू निकालना शुरू कर दिया है। समस्तीपुर शहर से लेकर मथुरापुर मंडी तक में अच्छे किस्म के प्याज 80 रू० प्रति किलो से उपर बेचा जा रहा है। रहवासियों की शिकायत पर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम शहर के कई खुदरा दुकानों समेत मथुरापुर मंडी जाकर प्याज की उपलब्धता, कीमत आदि की जानकारी ली।
माले नेता ने कहा कि जिले के विभिन्न बाजारों में प्याज का पर्याप्त स्टॉक होने की जानकारी मिली है। जमाखोरों द्वारा भारी मात्रा में प्याज का स्टॉक कर लिया गया है। साजिश के तहत प्याज का बनावटी किल्लत दर्शाकर महंगी कीमत पर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आलू का भी यही हाल है। आलू 50 रू० प्रति किलो की उंची कीमत पर बेचा जा रहा है। बनावटी किल्लत एवं महंगाई से लोग परेशान हैं। मामले में कार्रवाई करने के बजाये जिला प्रशासन चुप बैठी है। माले नेता ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि जब- जब प्याज महंगा हुआ है, सरकार बदली है। इस बार भी सरकार बदलने के संकेत आना शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जमाखोरों, मुनाफाखोरों, कालाबाजारियों को सरकार संरक्षण देने से बाज आएं अन्यथा माले आंदोलन चलाएगी।
कार्यालय संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *