Advertisement

 युवक ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। बीते 21 अक्टूबर की रात बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बैशाली होटल के मालिक रामखेलावन गुप्ता के लगभग 20 वर्षीय बड़े पुत्र सोनू गुप्ता अपने घर में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने बताया कि रात्रि लगभग 2 बजे हम सभी को पता चला।
घटना की सूचना आसपास के रहिवासियों ने स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही तेनुघाट ओपी के सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण चौधरी सैन्य बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर रूम का दरवाजा तोड़ कर शव को अपने कब्जा लिया और अंत्यपरीक्षण के लिये तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल शव को भेज दिया। अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के माँ, बहन, भाई, चाचा, चाची सभी रोरो कर बेहोश हो रहे है। फांसी लगा कर आत्महत्या करने के कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नही चल सका है। तेनुघाट ओपी प्रभारी विजय प्रसाद सिंह ने बताया कि जांच चल रहा है।
कार्यालय संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *