Advertisement

सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल स्थित चलिया टांड़ में बीती 21 अक्टूबर की रात्रि पे-लोडर की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार युवक टीका हारा पंचायत के कैरी गांव के रहिवासी थे।
जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार अपनी बहन घर से लौट रहे थे। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक बाबू चंद हांसदा 20 वर्षीय और बिरालाल हेंब्रम 22 वर्षीय को पे-लोडर गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
सूचना पाकर गोमियां थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर 22 अक्टूबर को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल अत्यंत परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक और पे-लोडर को थाना प्रभारी ने जब्त कर लिया। वाहन चालक घटनास्थल पर वाहन को छोड़कर भाग गया। दूसरी ओर इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *