Advertisement

योगियामठ सड़क निर्माण की मांग को ले आज सड़क पर धरना, प्रदर्शन व् सभा-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद के मोतीपुर सब्जी मंडी के समीप नेशनल हाईवे को योगियामठ होते आधारपुर के पास ताजपुर-समस्तीपुर रोड से जोड़ने वाली अत्यंत जर्जर एवं जलजमाव का शिकार योगियामठ रोड निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक जून को सड़क पर धरना-प्रदर्शन-सभा आयोजित किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी ग्रामीणों की बैठक के बाद देते हुए 31 मई को भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि योगियामठ सड़क कई वर्षों से अत्यंत जर्जर एवं जल जमाव का शिकार है। जर्जरता के कारण राहगीरों एवं वाहनों को मार्ग बदलकर चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार स्थानीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया गया, लेकिन सड़क निर्माण नहीं हो सका। प्रशासन के इस नाकारात्मक रवैया से परेशान ग्रामीणों द्वारा बैठक कर उक्त सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन-सभा करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को भाकपा माले ने सक्रिय समर्थन किया है।

माले नेता सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के आंदोलन से स्थानीय अधिकारियों समेत अनुमंडलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को स्मारित कराया जा चुका है। उन्होंने भाकपा माले समेत अन्य सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं ग्रामीणों से आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *