प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अचानक आई तेज आंधी के साथ हुई वर्षा के दौरान 29 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचा है। कई घरों तथा छतो में रखा सामग्री तेज आंधी से उड़कर गायब हो गया, कई पेड़ गिरे, साथ हीं बिजली के तार व् पोल को क्षति पहुंचने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार अचानक तेज आंधी से बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली एवं समीपस्थ इलाके में दर्जनों पेड़ के गिरने, रहिवासियों के आंगन व छत पर रखे कई घरेलू सामान भी अन्यत्र उड़ गए या क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली के नायक टोला, राजाटांड़, बेहरागोड़ा में कई पेड़ की डाली टूटने व उखड़ने की सूचना है।
अंगवाली के नहर चौक स्थित हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट का टावर आधा झुक गया। मंडपवारी चौक पर एक सीमेंट दुकान के ऊपर बड़ा साइन बोर्ड के गिरने की खबर है। वहीं एक परिवार की छत पर रखे कुर्सी भी तेज हवा से उड़कर अन्यत्र गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी, पानी के दौरान बिजली रानी भी गुल हो गई है और रातभर रहिवासियों को अंधेरे में रहने को विवश कर दिया है। अलबत्ता मौसम को वर्षा ने ठंड में बदल दिया है। जिससे रहिवासियों ने उमस भरी गर्मी से तत्काल राहत महसूस कर रहे है।
![]()













Leave a Reply