Advertisement

बोकारो के गोमिया में उपायुक्त का जनता दरबार आज

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिले के आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की पहल के तहत 29 अप्रैल को जिला के हद में गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत गोसे टोला-घुटकी गोयाटांड़ में जनता दरबार का आयोजन* किया जाएगा। जनता दरबार कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार जनता दरबार में उपायुक्त स्वयं ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे और संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। जानकारी देते हुए 28 अप्रैल को बोकारो के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बोकारो जिला प्रशासन ने क्षेत्र के रहिवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के साथ जनता दरबार में शामिल होकर डीसी के इस नेक इस पहल का लाभ उठाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *