Advertisement

सीईआईआर पोर्टल से खोया मोबाइल बरामद कर मंटु राम महतो को सौंपा गया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के ग्राम लोधकियारी रहिवासी मंटु राम महतो (पिता स्वर्गीय अयोध्या महतो) का बीते दिनों मोबाईल खो गया था। थाना प्रभारी के प्रयास से उक्त मोबाईल को बरामद कर 28 अप्रैल को सौंप दिया गया।

जानकारी देते हुए कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि खोया हुआ मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत संबंधित मोबाइल को सुरक्षित रूप से मंटु राम महतो को सुपुर्द कर दिया गया। बताया कि यह कार्रवाई साइबर तकनीक एवं प्रशासनिक तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण है, जिससे आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होती है। इधर मोबाईल मिलने के बाद दावेदार ने हर्ष व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी को साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *