Advertisement

मकान सुचिकरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीडीओ ने किया उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में जनगणना के आलोक में मकान सुचिकरण एवं मकानों की गणना के निमित्त बैठक की गयी।

जानकारी के अनुसार पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) द्वारा जारी आदेश-पत्र के तहत प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में भारत की जनगणना के आलोक में मकान सुचिकरण एवं मकानों की गणना के निमित्त एफटी द्वारा सीएमएमएस पोर्टल में निबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने की तिथि और समय निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण की अवधि 27 अप्रैल से शुरू होकर आगामी 6 मई को समाप्त होना है।

बताया जाता है कि 27 अप्रैल को तीन स्थलों क्रमशः प्रखंड कार्यालय के मनरेगा एमआईएस ऑफिस, दूसरा प्रखंड सभागार तथा तीसरा सदमाकला पंचायत सचिवालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने क्रमवार तीनों प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ अपनी उपस्थिति में कराया।

मनरेगा ऑफिस प्रशिक्षण केंद्र में नितेश सोनी, प्रकाश कुमार, प्रखंड सभागार में किशोर त्रिवेदी व प्रमोद कुमार तथा तीसरे केंद्र सदमाकला पंचायत सचिवालय में प्रशांत कुमार एवं अभिषेक सिन्हा आदि को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमें बतौर सहयोगी पूनम देवी, पार्वती देवी, बीरबल कुमार आदि को शामिल किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *