रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। समाहरणालय स्थित सभागार में 27 अप्रैल को जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने की। इस दौरान उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जा सके। डीसी ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब सभी कार्यों के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से अपनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहारा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply