Advertisement

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में डीएवी कथारा की श्रेया ने लहराया परचम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह समिति बोकारो थर्मल द्वारा कुंवर सिंह की 169वीं जयंती आयोजित की गई। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में क्षेत्र के सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा की दसवीं कक्षा की छात्रा श्रेया प्रिया ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए गौरवशाली प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उक्त जानकारी विद्यालय के शिक्षक बी. के. दसौंधी ने 24 अप्रैल को दी। उन्होंने बताया कि डीएवी कथारा की छात्रा श्रेया प्रिया ने सन् 1857 के क्रांतिकारी वीर योद्धा बाबू कुंवर सिंह की जीवनी पर दमदार भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें उनके बलिदानों, शौर्य एवं वीरगाथा का पुट था। छात्रा के भाषण को सुनकर निर्णायक मंडली एवं उपस्थित जन समूह भी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गये। बताया कि विद्यालय के वर्ग दशम की एक और छात्रा ज़ैनब परवीन ने भी भाषण प्रतियोगिता में अपना पूरा दमखम दिखाया। शेरो- शायरी युक्त दमदार भाषण ने निर्णायक मंडली को अचंभित कर दिया। निर्णायक मंडली ने इस भाषण के लिए ज़ैनब को सांत्वना पुरस्कार देने का निर्णय लिया।

विद्यालय की उपरोक्त दो प्रतिभाशाली छात्राओं की उपलब्धि पर डीएवी कथारा के प्राचार्य सह-झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन. खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ हीं कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास का अभिन्न अंग हैं। बाबू कुंवर सिंह के विषय में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनका व्यक्तित्व वाकई अनुकरणीय है। जीवन के चौथे पड़ाव 80 वर्ष की अवस्था में भी अपने बाहुबल के दम पर उन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। देशभक्ति का ऐसा प्रमाण बिरले ही देखने को मिलता है। उन्होंने उपरोक्त दो छात्राओं का मार्गदर्शन करने वाली हिंदी शिक्षिका मधुमल्लिका उपाध्याय के प्रयासों की भी सराहना की।

छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर एस मिश्रा, जितेंद्र दुबे, आराधना, डॉ तेजो मित्रा पाठक, असित कुमार गोस्वामी, बी. के. दसौंधी, राकेश रंजन, वीणा कुमारी, जयपाल साव, रितेश कुमार सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *