Advertisement

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने की कथारा महाप्रबंधक के साथ बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय ट्रेड यूनियन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) की 24 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कथारा महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक मुख्य रूप से क्षेत्र के नये महाप्रबंधक एकेबी सिंह के साथ परिचयात्मक रूप से की गयी, जिसमें यूनियन के सीसीएल रीजनल कमेटी तथा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

जानकारी के अनुसार आयोजित परिचयात्मक बैठक में एक दूसरे से परिचय प्राप्त करने के बाद सचिव वरुण सिंह ने मजदूर समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि झिरकी गांव में बिजली की समस्या को देखते हुए एक नया ट्रांसफार्मर लगाना अति आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के स्वांग वाशरी में वाश कोल डिस्पैच के लिए ज्यादा से ज्यादा रैक मुहैया कराया जाए। जारंगडीह में एक अतिरिक्त स्कूल बस की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा श्रमिक आवासों की मरम्मत, कॉलोनी की साफ सफाई एवं सड़क मरम्मत का कार्य अविलंब हो। कहा कि हमारा संगठन उत्पादन में क्षेत्र को हमेशा सहयोग किया है। आगे भी सहयोग करता रहेगा।

महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने उपरोक्त समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की बात कही। बैठक में संघ के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, गोविंदपुर परियोजना के सचिव विकास कुमार सिंह, अध्यक्ष राजकुमार साव, स्वांग वाशरी के सचिव बी के श्रीवास्तव, अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, कथारा वाशरी के सचिव मोबिन अंसारी, अध्यक्ष रंजीत मंडल, जारंगडीह कोलियरी के अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, बृजेश सिंह, आर आर शॉप के अध्यक्ष अर्जुन राम, मोहम्मद तिजारत, मनोज सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *