Advertisement

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया दानापुर में सृजन प्रेक्षागृह का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा 24 अप्रैल को पटना जिला के हद में दानापुर स्थित सीनियर सेकेंड्री रेलवे स्कूल में नवसृजित सृजन प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्या उपस्थित थी।

बताया जाता है कि उक्त प्रेक्षागृह में वर्ल्ड क्लास लाइट और साउंड सुविधाओं वाला मल्टी पर्पस ऑडिटोरियम हॉल के साथ दो सौ दर्शकों के बैठने की क्षमता, एलईडी वीडियो वॉल, कुशन वाली सीट के साथ पुशबैक सीटिंग चेयर आदि सुविधाओं से सुसज्जित है तथा पूर्णत: वातानुकूलित है। इसके स्टेज की चौड़ाई 34 फीट है, जो मोटर से संचालित होनेवाले पर्दों से सुसज्जित है।

सृजन प्रेक्षागृह उद्घाटन के बाद महाप्रबंधक सिंह द्वारा मधुविहार रेलवे काॅलोनी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने काॅलोनीवासी रेलकर्मियों के परिवारजनों से वार्ता कर कई आवश्यक निर्देश उपस्थित रेल अधिकारीयों को दिए। साथ ही महाप्रबंधक द्वारा रेलवे काॅलोनी दानापुर में टाईप -5 श्रेणी के 5 यूनिट आवास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा दानापुर में नवनिर्मित मंडल भंडार डिपो का उद्घाटन तथा डिपो प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित दर्जनों की संख्या में मुख्यालय एवं मंडल के रेल अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *