अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने 24 अप्रैल को सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में टेन कोर्ट बिल्डिंग, एमेनिटी बिल्डिंग और हाजत निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। उन्होंने पटना उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति में भवन निर्माण की आधारशिला रखी।
समारोह स्थल पर पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश को सारण पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर सारण डीएम एवं वरीय एसपी भी मौजूद रहे। भूमि पूजन स्थल की ओर जाने के क्रम में अधिवक्ता संघ सोनपुर के अध्यक्ष डॉ नवल कुमार सिंह और महासचिव अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर न्यायमूर्ति का स्वागत किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गयी भवन निर्माण की आधारशिला
यज्ञ मंडप में बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, पुजारी पवन शास्त्री एवं अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन और आधारशिला की रस्म पूरी कराई। इस अवसर पर सारण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने भी यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना की।

इस विशेष अवसर पर न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद (जज-सह-जेएडी-II, पटना उच्च न्यायालय), न्यायमूर्ति ए. अभिषेक रेड्डी (निरीक्षण न्यायाधीश, सारण), जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग, न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, न्यायमूर्ति पूर्णेंदु सिंह, न्यायमूर्ति राजीव राय, न्यायमूर्ति हरीश कुमार, न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा, न्यायमूर्ति रमेश चंद्र मालवीय, न्यायमूर्ति सौरेन्द्र पांडेय, न्यायमूर्ति सोनो श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अजित कुमार, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, कनीय अभियंता विवेक कुमार तथा सरयू गौतम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल सिंह गौतम सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
भवन निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बनाए रखने का संदेश दिया। संचालन न्यायिक सेवा की साक्षी प्रखर कर रही थीं।
![]()













Leave a Reply