Advertisement

एसएन हाई स्कूल गुवा का मैट्रिक रिजल्ट जारी, शाहिद खान बने विद्यालय टॉपर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में एसएन हाई स्कूल गुवा का मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें इस वर्ष विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल छात्रों में शाहिद खान ने सर्वाधिक 79.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर निकिता महतो ने 72.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर अंशु बिरुली ने 70 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि उक्त विद्यालय से इस वर्ष कुल 130 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) प्राप्त किया, जबकि 71 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी (सेकंड डिवीजन) हासिल की। इसके अलावा 11 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। वहीं 31 विद्यार्थी मार्जिनल श्रेणी में रहे। कुल मिलाकर विद्यालय का परीक्षा परिणाम 76.15 प्रतिशत रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की सहायक प्रधानाध्यापिका राजलक्ष्मी सिंकु ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों की मेहनत और उनके अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *