Advertisement

किरीबुरू ओड़िया स्कूल की 25–26 अप्रैल को स्वर्ण जयंती समारोह

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। किरीबुरू हिलटॉप स्थित ओड़िया स्कूल अपनी स्वर्ण जयंती आगामी 25 और 26 अप्रैल को उत्साहपूर्वक मनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन समिति पूरी सक्रियता से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर सरकारी तंत्र एवं किरीबुरू खदान प्रबंधन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। सेल किरीबुरु में सेवारत सह स्कूल के अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र राजेन्द्र सिंधिया ने 23 अप्रैल को बताया कि इस समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्रा अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। कहा कि लगभग 500 से अधिक एलुमनी के जुटने की संभावना है।

ज्ञात हो कि दो दिवसीय स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, वहीं पूर्व छात्र-छात्रा अपने जीवन का अनुभव साझा करेंगे। गीत-संगीत और आपसी मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा। विद्यालय को वर्ष 1973 में ओड़िशा सरकार से पंजीकरण प्राप्त हुआ था, जबकि पहला मैट्रिक बैच 1978 में निकला। इस स्कूल की स्थापना ओड़िया भाषा, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने के उद्देश्य से की गई थी। कठिन परिस्थितियों में स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से इस विद्यालय की नींव रखी गई थी। आज इस विद्यालय के छात्र देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं। स्वर्ण जयंती के अवसर पर सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन यादगार बन सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *