Advertisement

पार्टी विस्तार व् जन-संघर्ष तेज करने के संकल्प के साथ मनाया गया माले का स्थापना दिवस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पार्टी संगठन का विस्तार और जन संघर्ष तेज करने का संकल्प के साथ भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस 23 अप्रैल को बोकारो जिले भर में मनाया गया।

इस क्रम में पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी और दक्षिणी पंचायत के केवट टोला, बैंक मोहल्ला, पुरानाडीह, बड़कीटांड़ समेत कई ब्रांचों में पार्टी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य स्थाई कमिटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि बदलते राजनीतिक दौर में महाशक्तिशाली देशों और राज नेताओं को भी घुटने टेकने पड़ रहे हैं। कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध और ऐप्सटिन फाइल की घटना इसका ताजा सबूत है। विचार, दिशा और हौसले बुलंद हो तो हर उचाईयों को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षण और संसाधनो के अभाव के बावजूद माले हिंदी भाषी क्षेत्रों की प्रमुख वामपंथी ताकत के रूप में उभरी है। वामपंथ के खिलाफ लाख कोशिश और साजिशों के बावजूद वामपंथ अतीत नहीं राजनीति का भविष्य भी है। पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाकपा माले नेता राज केवट, बैजनाथ सिंह, अशोक मोहली, रूपलाल केवट, माधो मंडल, चुन्नीलाल केवट, रमेश सिंह, अमित केवट, मनोज केवट, नेपाल सिंह, खूबलाल नायक, किशुन सिंह, नागेश्वर गिरि, सुनील केवट, कमल केवट, राजेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *