रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में जल संरक्षण पखवाड़ा के तहत 16 अप्रैल से लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन बीते 16 अप्रैल को जल संरक्षण शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद 17 अप्रैल को जल संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें शिवम् पाल ने प्रथम, अभिजीत डे ने द्वितीय तथा रोहन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बीते 20 अप्रैल को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गयी। इसी क्रम में 21 अप्रैल को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें शंख सदन ने प्रथम, कोयल सदन ने द्वितीय एवं दामोदर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी दिन विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जबकि 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पुनः प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शंख सदन प्रथम, स्वर्णरेखा सदन द्वितीय एवं दामोदर सदन तृतीय स्थान पर रहा।
इसी क्रम में 23 अप्रैल को जल संरक्षण विषय पर विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने जल का विवेकपूर्ण उपयोग, पेड़-पौधों का संरक्षण, प्लास्टिक के कम इस्तेमाल और प्रकृति के सम्मान का संदेश दिया।
प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में अरमान रज़ा, हम्द रज़ा, अभिजीत, मिक्कू, करण, नाव्या, सोनाली, ममता, विद्या, सिमरन, तन्मय सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, वरीय शिक्षक रामबाबू शुक्ल, नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, धनंजय कुमार, सीमा ठाकुर, कैलाश कुमार, परमेश्वर बेसरा, सीमा कुमारी, अमित कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, नितेश कुमार प्रजापति सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने जल है तो कल है का संदेश देते हुए जल संरक्षण के प्रति आमजनों को जागरूक रहने की अपील की।
![]()













Leave a Reply