Advertisement

पंचायत के लिए गौरव: खैराचातर की ऋतंभरा जिला टॉप-10 में शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत ग्राम बसरिया की होनहार छात्रा ऋतंभरा कुसुम ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में छठा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

ऋतंभरा कुसुम कसमार प्रखंड के हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पिरगुल की छात्रा हैं। वह बसरिया रहिवासी शिक्षक संतोष कुमार महतो की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पंचायत और क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उल्लेखनीय सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानेश जायसवाल ने ऋतंभरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जायसवाल ने कहा कि ऋतंभरा कुसुम ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। यह पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *