Advertisement

उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना का मैट्रिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय ने रचा कीर्तिमान, 48 में 30 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय के सभी 48 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना से कुल 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था और सभी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 30 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 18 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रथम स्थान पर सुमित महतो विद्यालय टॉपर्स रहे। द्वितीय स्थान सुमित कुमार महतो, तृतीय स्थान पर अष्टम कुमार रहे।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार महतो ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की है। सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

विद्यालय के शिक्षकगण यथा सुबोध महतो, तारकेश्वर प्रसाद, सच्चिदानंद पांडेय, अरुण विजय एक्का, लाल किशोर महतो, कपिलेश्वर महतो, वेद प्रकाश, देवधारी महतो, लक्ष्मण महतो, सरिता देवी, रथू महतो, लिपिक कुणाल कुमार महतो एवं आइसीटी इंस्ट्रक्टर कुमारी तपोसी महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना का यह शानदार परिणाम यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी संसाधनों की कमी के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *