फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर (Bokaro) को बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह में दर्जनों कांग्रेसजनों ने भाग लेकर युपी के हाथरस में दलित युवती के साथ घटित घटना पर दुख जताया।
विगत दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ जो घिनौना कुकर्म हुआ उसके विरोध में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा की हाथरस में जो घटना घटी इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। वह दिन देश के लिए काला दिन था। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार बच्चियों और महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है। यूपी में पुरी तरह से गुंडाराज कायम है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। जिस दरिंदगी के साथ मनीषा के साथ कुकर्म कर जीभ काटी गई गर्दन की हड्डी तोड़ी गई। जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए बच्ची दुनिया को छोड़ गई। एक सभ्य समाज के लिए इससे घिनौना कार्य और कुछ भी नहीं हो सकता।
अंसारी ने तंज लहजे में कहा कि योगी सरकार कहती है कि बलात्कार नहीं हुआ है। शर्म आनी चाहिए ऐसी सरकार को। एक तरफ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है। ऐसे कुकर्म करने वाले अपराधियों को भाजपा बचाने का काम करती है। योगी सरकार को ऐसा क्या मजबूरी आन पड़ी कि पीड़िता के परिवार के बिना सहमति आधी रात को पीड़िता को जलाया गया। परिवार के लोगों से मिलने नहीं दिया। मीडिया कर्मियो को रोके रखना। इसमें कहीं ना कहीं बहुत बड़ी साजिश की बू आ रही है। किसी को बचाने के लिए साक्ष्य को मिटाया जा रहा है। भाजपा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। भाजपा सरकार के इशारों पर पीड़िता के परिवार को बयान बदलने का दबाव दिया जाता रहा। जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि सभी अभिभावक दलगत भावना से ऊपर उठकर इसका जोरदार विरोध करें, ताकि देश के कोई दूसरी बेटी को ऐसे हादसे का शिकार ना होना पड़े। मौके पर एबी राय, लालमोहन लायक, डॉक्टर परिंदा सिंह, उमेश प्रसाद गुप्ता, आशा देवी, सगीर अंसारी, मनोज राय, जुबिल अहमद, कमल दुबे, जमील अख्तर, दीनानाथ पांडेय, देवाशीष मंडल, इमरान अंसारी, अशोक मंडल, भरत रावत, बनवाली, आफताब आलम, नागेंद्र चौधरी, तूफान साहनी, हसनुल्लाह, अवधेश, नासिर अंसारी इत्यादि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply