Advertisement

वेदांता ईएसएल की मनमानी के खिलाफ 27 को कांग्रेस का धरना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने बीते 2 अप्रैल को बोकारो परिसदन में प्रेस वार्ता कर वेदांता ईएसएल पर स्थानीय रहिवासियों, मजदूरों और रैयतों के शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।

जिलाध्यक्ष महथा ने प्रेस वार्ता में कहा है कि कंपनी विभिन्न हथकंडे अपना कर स्थानीय रहिवासियों को लगातार प्रताड़ित कर रही है। जिसकी शिकायत बोकारो जिला उपायुक्त से की गई है, लेकिन अबतक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कंपनी को जनहित और सामाजिक जिम्मेदारियों से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वेदांता ईएसएल कंपनी के पोषक क्षेत्र में वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनता त्राहिमाम कर रही है। आम जनता की समस्या को देखते हुए एवं कंपनियों के मनमानी से तंग आकर कांग्रेस पार्टी ने आगामी 27 अप्रैल को कंपनी के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन और घेराव आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इन्होंने कहा कि वेदांता कंपनी की मनमानी किसी भी कीमत में नहीं चलने देंगे। स्थानीय रहिवासियों का शोषण वे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कहा कि 75 प्रतिशत स्थानीय रहिवासियों को नियोजन देने का प्रावधान झारखंड सरकार ने की है। फिर भी वेदांता कंपनी अपनी मनमानी रवैया अपनाकर स्थानीय रैयत विस्थापितों का जमीन लेने के बावजूद भी स्थायी नियोजन न देकर ठेका मजदूर में काम करने को मजबूर विवश कर रही है। कहा कि 102 रैयत का जमीन वेदांता कंपनी लेने के बावजूद भी इन रैयतों को स्थायी नियोजन न देकर इनके मान, सम्मान को ठेस पहुंचाकर ठेका मजदूर में काम करने के लिए विवश किया जा रहा है।

इनका शोषण दोहन को कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और वेदांता ईएसएल कंपनी के खिलाफ आगामी 27 अप्रैल को अनिश्चितकालीन संपूर्ण चक्का जाम करने का फैसला लिया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के आला नेता सहित जिला, प्रखंड व् पंचायत स्तर के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह चक्का जाम तब तक रहेगा, जब तक मजदूरों का शोषण दोहन वेदांता ईएसएल कंपनी बंद नहीं करती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *