गोष्ठी में अवैध धंधेबाजों पर लगाम कसने पर बल
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय सभागार में 3 अप्रैल को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में पेटरवार, जरीडीह, कसमार थाना प्रभारी सहित तेनुघाट ओपी प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
लगभग दो घंटे तक चली गोष्ठी की अध्यक्षता जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। गोष्ठी में बीते दिनों संपन्न सरहुल, ईद-उल-फितर तथा रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाए जाने पर सभी थाना प्रभारियों को उनके द्वारा किए गये बेहतर कार्यों की सराहना की गयी। गोष्ठी में लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया गया। साथ ही कहा गया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध धंधा यथा कोयला, बालू, लोहा, शराब, ईंट आदि का अवैध संचालन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके आलावे हत्या, दुष्कर्म, लूट, छिनतई आदि की संभावनाओं पर समूल रूप से रोक लगाने को लेकर वांछित अपराधियों पर नकेल कसने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो, कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, पुलिस निरीक्षक कार्यालय का रीडर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) सुनील प्रजापति आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply