Advertisement

कथारा में आगामी 8 अप्रैल को आरसीएमएस रीजनल समिति की बैठक-वरुण सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय समिति की बैठक 2 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय जारंगडीह में आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी एवं संचालन अशोक कुमार ओझा ने की।

बैठक में यूनियन के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 8 अप्रैल को ऑफीसर्स क्लब कथारा में सीसीएल रीजनल समिति की बैठक होगी, जिसमें पूरे सीसीएल से रीजनल के सभी पदाधिकारी एवं सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय सचिव, शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिव उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन के बाद कथारा क्षेत्र में यह रीजनल समिति की पहली बैठक हैl उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से बैठक को सफल बनाने के लिए तैयारी में लग जाने की अपील की।

बैठक में आरसीएमएस बीएंडके क्षेत्र के वरीय पदाधिकारी संजय सिंह, गोविंदपुर के शाखा सचिव विकास कुमार सिंह, स्वांग के सचिव बी के श्रीवास्तव, अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, कथारा वाशरी के अध्यक्ष रंजीत मंडल , आरआर शॉप के सचिव हसनैन हैदर खान, अध्यक्ष अर्जुन राम ने भी अपने विचार रखे। बैठक में किशुन मंडल, अनिल शर्मा, बृजेश साव, मोहम्मद इम्तियाज, अनिल सिंह, अशोक घासी, देवराज भुइयां आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *