Advertisement

इलाजरत 55 टीबी मरीजों को मिला पोषण मार्च माह का पोषाहार किट

डालमिया भारत फाउंडेशन द्वारा इलाजरत मरीजों को सहयोग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डालमिया भारत फाउंडेशन बालीडीह द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुल 55 टीबी के इलाजरत मरीजों को माह अक्टूबर, 2025 में छः माह के लिए गोद लिया गया था। इस क्रम में 2 अप्रैल को मार्च माह का पोषाहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन-सह-जिला सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार द्वारा डालमिया भारत फाउंडेशन बालीडीह की पूरी टीम को भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन-सह-जिला सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार ने इस अवसर पर बताया कि डालमिया भारत फाउंडेशन बालीडीह के सीएसआर द्वारा अक्टूबर 2025 से प्रतिमाह कुल 55 टीबी के इलाजरत मरीजों को भारत सरकार के मानक पोषाहार किट का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत 2 अप्रैल को मार्च माह का पोषाहार किट का वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *