Advertisement

बोकारो में झामुमो का भाजपा के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में 2 अप्रैल को बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि भाजपा राज्य में अस्थिरता फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब राज्य सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाती है, तब भाजपा नेता समाज में भ्रम और तनाव फैलाने का प्रयास करते हैं।

बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि इस हत्याकांड का आरोपी भाजपा से जुड़ा रहा है, जिससे पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर होता है। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा बताया। झामुमो नेताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दोषी को कड़ी सजा दिलाने और स्पीडी ट्रायल की मांग की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, बीके चौधरी, मोहन मुर्मू, घूनू हंसदा, हसन इमाम अंसारी, फिरदौस अंसारी, मनोज हेंब्रम, कन्या सिंह, मिथुन मंडल, आकाश टुडू, कन्हैया सिंह, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *