रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज के नेतृत्व में 2 अप्रैल को बालीडीह थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों की जांच की गई और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया।
बताया जाता है कि वाहन जांच के दौरान 60 ऐसे दोपहिया चालक पाए गए, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी भी है।
कार्रवाई के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) द्वारा बाइक चालकों को बालीडीह थाना में बैठाकर सड़क सुरक्षा को लेकर काउंसलिंग दी गई। उन्हें हेलमेट के महत्व, दुर्घटनाओं से बचाव और नियमों के पालन के बारे में विस्तार से समझाया गया। डीटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
![]()













Leave a Reply