Advertisement

विबीडीए द्वारा राष्ट्रीय सुढी समाज को किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में बिस्टुपुर स्थित माईकल जांन आडिटोरियम में 2 अप्रैल को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह राष्ट्रीय सुढी समाज द्वारा रक्तदान शिविर के प्रति समाज को जागरूक करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने और जरूरत मंद को रक्त देकर सहयोग करने को लेकर आयोजित किया गया था।

बिस्टुपुर ब्लड डोनर एसोसिएशन (विबीडीए) के पदाधिकारियों द्वारा बिस्टुपुर स्थित माईकल जांन आडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सुढी समाज को मेंमटो देकर सम्मानित किया गया।

उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल, केन्द्रीय महासचिव डॉ अनुप कुमार मंडल, केन्द्रीय संगठन सचिव संतोष कुमार गुप्ता, केन्द्रीय सह-सचिव कौशिक मंडल, युवा केन्द्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, महिला जिलाध्यक्ष सीमा मंडल मौजूद रहे। समाज के पदाधिकारियों द्वारा इस सम्मान के लिए विबीडीए का आभार व्यक्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *