Advertisement

बुडगड्डा मंदिर में भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ 5 दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरु

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हस में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के बुडगड्डा पेट्रोल पम्प के समीप निर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत 2 अप्रैल को भूमि पूजन व ध्वजा रोहन कर किया गया।

यहां आचार्य सतेन्द्र पांडेय ने पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन करवाया। तत्पश्चात सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, जय हनुमान आदि गगन भेदी जयकारों के साथ नगर व अन्य मंदिरों का भ्रमण करते हुए देवी देवताओं को प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में आने का निमंत्रण दिए।

आयोजनकर्ता मनोज नायक, डोमन ठाकुर, घनश्याम नायक आदि ने बताया कि श्रीश्री 1008 प्राण प्रतिष्ठा महा यज्ञ आगामी 19 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ शुरू किया जाएगा, जो आगामी 23 अप्रैल पांच दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर मनोज नायक, घनश्याम नायक, डोमन ठाकुर, रामेश्वर हज्जाम, कपिल देव महतो, गौरी लाल टूटी, भागीरथ महतो, परमेश्वर तुरी, राजू ठाकुर, प्रकाश नायक, लक्ष्मण ठाकुर, सुरेन्द्र नायक, संतोष नायक सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *