ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पहाड़ी शिव मंदिर तेनुघाट में पिछले तीन-चार दिनों से चापाकल और मोटर खराब हो जाने के कारण पानी की समस्या हो गई थी। जिस कारण भक्तों को काफी परेशानी हो रही थी।
बताया जाता है कि भक्तजनों को पूजा के दौरान पहाड़ी मंदिर से नीचे जाकर पानी लाना पर रहा था। जिससे महिलाएं और भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा था। जिसे देखते हुए मंदिर में आने वाले भक्त वेंकट हरि विश्वनाथन उर्फ बंबी और उनकी धर्मपत्नी विभा सिन्हा की नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने आने जाने वाले भक्तगण की कष्ट को देखते हुए अपने निजी मद से चापाकल की मरम्मत करवाई। चापाकल की मरम्मत होने के बाद मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय और भक्तगण ने उन्हें साधुवाद दी है।
![]()













Leave a Reply