सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के कच्छी धौड़ा क्षेत्र में आगामी 22 मई से 24 मई तक 24 पहर यानी 72 घंटे का श्रीश्री अखंड नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर 2 अप्रैल को श्रीश्री अखंड नाम संकीर्तन कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न राज्यों से कुल 6 कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। इनमें पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और झारखंड की कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी, जो लगातार तीन दिनों तक भक्ति रस की धारा बहाएंगी।
उक्त जानकारी समाजसेवी सह प्रबंध निदेशक श्रीसाई इंटरप्राइजेज गुआ के शत्रुघ्न मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी उनके द्वारा मिठाई एवं वस्त्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया कि उक्त बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से नई कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कहा कि स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
![]()













Leave a Reply