Advertisement

हंगामेदार रहा फुसरो नगर परिषद के चौथे टर्म की सदन की पहली बैठक

वार्ड पार्षद रश्मि सिंह व् अर्चना सिंह ने उठाया नप में ₹1370 करोड़ खर्च का मामला

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद सभागार में 2 अप्रैल को आयोजित सामान्य बोर्ड की पहली बैठक हंगामेदार रहा। वार्ड पार्षदों द्वारा पूर्व में किए गये विकास कार्यों के लेखा – जोखा (ऑडिट) न होने पर चिंता व्यक्त की गई।

बताया जाता है कि बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने इस बात पर जोर दिया कि पिछली योजनाओं की जानकारी और उनके आय -व्यय का ऑडिट रिपोर्ट सामने आना चाहिए। पार्षदों ने यह मांग की कि जो विकास कार्य शुरू होकर बीच में रुक गए हैं या अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

बैठक में पार्षदों ने नगर परिषद की पूर्व मे किए कार्यों का लेखा-जोखा मांगा, ताकि यह पता चल सके कि कितना फंड आया और कहां तथा किस मद में खर्च किया गया। पार्षदों ने पानी की समस्या और साफ-सफाई को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए नई योजनाओं का प्रस्ताव दिया। पार्षदों ने फुसरो में जहरीले प्रदुषण का गंभीर मुद्दा उठाया और इस पर जल्द से जल्द कार्यवाई करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद रश्मि सिंह और वार्ड पार्षद अर्चना सिंह ने फुसरो नप में खर्च हुए 1370 करोड़ रूपये से हुए विकास कार्य खर्च का मामला उठाया। नियम के मुताबिक नगर परिषद की बैठक में केवल निर्वाचित वार्ड पार्षद ही शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सांसद और विधायक के अधिकृत प्रतिनिधियों को विभागीय निर्देश के तहत विशेष रूप से शामिल होने की अनुमति रहती है। नगर परिषद की हंगामेदार बैठक की चर्चाओ से फुसरो बाजार गर्म रहा।

बैठक में फुसरो नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार, अघ्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु सिंह सहित पार्षद अर्चना सिंह, रश्मि सिंह, सुरेश कुमार करमाली, गंगा देवी, कुमार विनायक, रामचरण तुरी, अनिल मौर्य, विनोद नोनिया, सरयू कुमार चौहान, अजय कुमार जायसवाल, ज्योति देवी, कल्पना देवी, नीतू मिश्रा, रेखा देवी, सूरज देवी, उमेश कुमार, बिलासी देवी, इंदु देवी, रमेश कुमार, अशोक कुमार, रिया कुमारी, गुड़िया देवी, सरोजनी देवी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *