Advertisement

शिशु/विद्यामंदिर अंगवाली में हवन अनुष्ठान के साथ नए सत्र का आरंभ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर अंगवाली में 2 अप्रैल को हवन/यज्ञ अनुष्ठान के साथ सत्र 2026-27 नए का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में हवन-अनुष्ठान आचार्य संतोष चटर्जी ने संपन्न कराए। मुख्य यजमान के तौर पर प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो विराजमान थे।जबकि विद्यालय प्रांगण में वरीय आचार्य सजल कुमार मैती, बंधन मरांडी, इम्तियाज अंसारी, आचार्या कुसुम लता जायसवाल, तिलोचना कुमारी, नंदिनी, संगीता, शीला, रानी भारती, प्रिंसी, विद्या कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्रा, सेविका आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *