Advertisement

नये महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने की भगवान बिरसा व् खनिक प्रतिमा पर मल्यार्पण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक के रूप में एकेबी सिंह ने एक अप्रैल को विधिवत कार्यभार संभाल लिया है।

उन्होंने कथारा क्षेत्र में अपने कार्यकाल के पहले दिन कार्य की शुरुआत महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष बने धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा और खनिक प्रतिमा पर मल्यार्पण कर की। इस दौरान श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, आरसीएमयू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वेद व्यास चौबे, सीएस प्रसाद आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि वे लगभग 11 वर्ष पूर्व वर्ष 2015-16 में कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी परियोजना में पीओ के रूप में सेवा प्रदान करने का कार्य कर चुके हैं। इसलिए क्षेत्र के भौगोलिक परिस्थिति से पूरी तरह वाकिफ है। कहा कि वर्तमान में कथारा क्षेत्र को लगभग साढ़े 4 सौ करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। इस घाटे को समाप्त करने के लिए लगभग 33 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करना और उसे डिस्पैच करना बड़ी चुनौती के रूप में उन्हें सामना करना पड़ेगा।

ज्ञात हो कि पिछले 70 वर्ष की लंबी अवधि से चल रही कथारा कोलियरी खदान काफी पुराना और गहरा हो गया है। नये जीएम को इसके लिए वृहद योजना बनाकर कार्य करना होगा। पुरानी और सर्वे ऑफ के कागार पर पहुंचने वाली मशीनों को रिप्लेस करना होगा। उससे भी ज्यादा जरूरी चीजे दक्ष ऑपरेटर, औवरमैन, माइनिंग सरदार, फिटर, फोरमैन की कमी से क्षेत्र के उत्पादन में प्रभाव पड़ रहा है। उसके लिए व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *