Advertisement

सदाफलदेव मंदिर में मूर्ति अनावरण चतुर्थ वर्षगांठ आयोजन का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरू महर्षि सदाफलदेव जी महराज की मूर्ति स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ बीते 22 मार्च को विहंगम योग संत समाज द्वारा मनाई गई।

उक्त सफल आयोजन के बाद एक अप्रैल को सदगुरू मंदिर परिसर में विहंगम योग संत समाज के पदेन प्रतिनिधियों द्वारा आयोजन में किए गये आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित गुरुभाई व् बहनों ने सदगुरू के दर्शन किए व नतमस्तक हुए।

मौके पर विहंगम योग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, बेरमो कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, बोकारो थर्मल आश्रम के सचेतक केपी सिंह, अंगवाली शाखा अध्यक्ष नरेश मिश्रा, संयोजक पंचानन साव, साधक रमेश ठाकुर, रामभरोस रविदास, द्वारिका महतो, उमराहा वाराणसी स्थित स्वर्वेद मंदिरधा में सेवा दे रहे शिवचंद यादव, अंगवाली रहिवासी गंगा साव, अजीत कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *